logo

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व पीएम HD देवगौड़ा के बेटे रेवन्ना को SIT ने गिरफ्तार किया, क्या है आरोप 

HD0400.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में पूर्व पीएम HD देवगौड़ा के बेटे एचडी रेवन्ना को SIT ने गिरफ्तार किया है। उनको महिला की किडनैपिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि 2 मई को राजू एचडी ने केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें राजू ने कहा है कि उसकी मां 6 साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रही थी। 3 साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने चले गये। लेकिन कुछ दिन पहले उसका एक परिचित सतीश आया उसकी मां को लेकर चला गया। कुछ दिन बाद वो मां को वापस घर ले आया। इस बीच सोशल मीडिया पर रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल किया गया। 

क्या-क्या हुआ आज 

गौरतलब है कि आज सुबह ही कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में एसआईटी ने HD देवगौड़ा के बेटे और सासंद प्रज्वल रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना के घर पर दबिश दी थी। मिली खबर के मुताबिक एसआईटी की टीम पीड़िता महिला को भी साथ लेकर रेवन्ना के घर पहुंची थी। बताया गया है पंचनामा के बाद पुलिस ने मौके पर ही पीड़िता का बयान दर्ज किया। पीड़िता महिला के साथ रेवन्ना की पत्नी भवानी समेत रेवन्ना के वकील और कुछ जेडीएस नेता मौजूद थे। वहीं इस मामले में पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए 700 महिलाओं ने महिला आयोग को पत्र लिखा है। इसमें प्रज्वल रेवन्ना और एचडी रेवन्ना के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है। बता दें कि सेक्स स्कैंडल मामले में इन दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विदेश भाग गये हैं प्रज्वव रेवन्ना 
गौरतलब है कि प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद उनके लिए चुनावी लोकसभा कर चुके हैं। लेकिन रेवन्ना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे जर्मनी भाग गये और अब तक नहीं लौटे हैं। प्रज्वल रेवन्ना के बाद उनके पिता एचडी रेवन्ना का नाम भी इस सेक्स स्कैंडल में आया औऱ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - HD RevannaHD Deve Gowdasex scandal arrestSIT